खत्री अरोड़ा वेलफेयर बोर्ड ने अरोड़ा खत्री भवन का निर्माण करवाने के लिए 10 करोड़ रुपए की राशि जारी करने की मांग की

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अभिषेक कुमार। खत्री अरोड़ा वेलफेयर बोर्ड ने जालंधर जिले में अरोड़ा खत्री भवन का निर्माण करवाने के लिए दस करोड़ रुपए की राशि जारी करने की मांग रखी है। चेयरमैन लखनपाल केहड़ और वरिष्ठ उप चेयरमैन ऋषि अरोड़ा की अगुआई में बोर्ड के एक शिष्टमंडल ने चंडीगढ़ में कैबिनेट मंत्री राज कुमार वेरका से मिलकर उनके सामने यह मांग रखी। उन्होंने इसे लेकर उन्हें एक मांगपत्र भी सौंपा। इस दौरान उन्होंने कहा कि अरोड़ा खत्री भवन के लिए पंजाब में 10 स्थानों पर भूमि खरीदी जा चुकी है। इसमें जालंधर, अमृतसर, शाहकोट, नवांशहर, गुरदासपुर, बरनाला, जीरा, बठिंडा लुधियाना व दीनानगर शामिल हैं। इस जमीन पर अरोड़ा खत्री समाज के लिए कम्युनिटी हाल बनाने के अलावा चैरिटेबल अस्पताल और फ्री स्कूल खोले जाने की योजना है।

Advertisements

इन उद्देश्य की पूर्ति के लिए खत्री अरोड़ा वेलफेयर बोर्ड की तरफ से हर शहर में एक एक करोड़ रुपए सरकार द्वारा देने की मांग रखी गई है।ऋषि अरोड़ा ने बताया कि राज कुमार वेरका के समक्ष बोर्ड को अलग से फंड देने की मांग भी रखी गई है। इससे समाज के जरूरतमंद की मदद की जा सके। इस पर राज कुमार वेरका ने जल्द ही मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ मुलाकात करवाकर इन मांगों को पूरा करवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उनके साथ प्यारे लाल सेठ, ललित गंडोत्रा, दलजीत सिंह जख्मी तथा रमन नेहरा मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here