सिविल अस्पताल में अर्से से बंद पड़ी हैं लिफ्टें और अब हड़ताल के कारण कामकाज भी ठप्प

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अभिषेक कुमार। जालंधर के सिविल अस्पताल में हड़ताल की वजह से कामकाज बंद है। वार्डों में भले ही मरीज दाखिल नहीं है लेकिन लंबे अर्से से खराब पड़ी लिफ्टों की भी किसी ने सुधबुध नहीं ली। मुख्य इमारत में दो व जच्चा बच्चा वार्ड की भी लिफ्ट बंद पड़ी है। इस दौरान सिविल अस्पताल में आने वाले दिव्यांग व बुजुर्गों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में नई लिफ्ट लगाने का कामकाज शुरू किया था लेकिन हड़ताल के चलते वह भी बंद हो गया। अस्थाई तौर पर बंद किया लिफ्ट का डक्ट भी खतरनाक साबित हो सकता है। अनजाने में कोई भी व्यक्ति उसमें गिर सकता है। समस्या का समाधान करने के लिए अस्पताल प्रशासन गंभीर नही है।

Advertisements

बुजुर्ग सरवण सिंह ने कहा कि लिफ्ट खराब होने की वजह से उन्हें ब्लड बैंक में आने के लिए रैंप से काफी मशक्कत कर आना पड़ा। जच्चा बच्चा सेंटर में भी लिफ्ट खराब होने की वजह से गर्भवती को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्हें काफी धीमी गति से सीढिय़ों से जाना पड़ता है। सिविल अस्पताल के स्टाफ जच्चा बच्चा सेंटर में लगी लिफ्ट को ठीक बता रहे है। उनका कहना है कि सुरक्षा कर्मी न होने की वजह से लिफ्ट बंद है। सिविल अस्पताल की एमएस डा. सीमा का कहना है कि नई लिफ्ट लगाने का काम जनवरी तक पूरा होने की संभावना है। इस बाबत पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन के साथ पत्राचार चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here