प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा सिविल अस्पताल एडवाइजऱी कमेटी के उपचेयरमैन नियुक्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर के प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा को सिविल अस्पताल होशियारपुर की एडवाइजऱी कमेटी का उपचेयरमैन नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि नगर निगम से बतौर सुपरिंटेंडेंट सेवानिवृत्त हुए संजीव अरोड़ा शहर की विभिन्न संस्थाओं के सदस्य के तौर पर सेवा कार्यों को समर्पित हैं तथा वर्तमान समय में भारत विकास परिषद एवं रोटरी आई बैंक एवं कार्नियल ट्रांसप्लांट सोसायटी के अध्यक्ष पद पर मानव सेवी कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं।

Advertisements

उनकी सेवा भावना को देखते हुए ही सरकार के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार द्वारा नियुक्त किए जाने पर संजीव अरोड़ा ने सरकार, स्वास्थ्य विभाग एवं हलका विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे वह पूरी ईमानदारी से निभाएंगे और स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए विभाग के साथ मिलकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल में प्रदान की जा रही सेवाओं का गरीबों एवं जरुरतमंद लोगों को काफी लाभ मिल रहा है तथा इनमें और सुधार के लिए सभी के साथ तालमेल बनाकर कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही अस्पताल प्रबंधन के साथ और एनजीओज़ को जोडक़र इसकी बेहतरी के लिए कार्य किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here