Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur सी.एम दी योगशाला के अंतर्गत पूरे जिले में चल रही हैं योग...

सी.एम दी योगशाला के अंतर्गत पूरे जिले में चल रही हैं योग कक्षाए: माधवी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार की ओर से चलाई जा रही सी.एम. दी योगशाला की जिला योग सुपरवाइजर माधवी सिंह ने बताया कि स्टेट कंसलटेंट  कमलेश मिश्रा व अमरेश झा के निर्देशन में  पूरे पंजाब में  योगशाला को बहुत प्रोत्साहन मिला है। उन्होंने बताया कि भाग सिंह नगर  गली नंबर 11 होशियारपुर में प्रतिदिन शाम 3.45 बजे से 4.45 बजे तक योगाचार्य  तुलसी राम साहू की ओर से योग की कक्षा लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार से  होशियारपुर शहर में 117 योग क्लासिज  के अलावा जिले में  दसूहा, मोकेरियां, टांडा, हाजीपुर, तलवाड़ा, भूंगा, हरियाणा, चब्बेवाल, माहिलपुर और गढ़शंकर  में  पार्क  गुरुद्वारा साहिब, मंदिरों  के प्रांगण में योग  की करीब 250 कक्षाएं लगाई जा रही हैं।

Advertisements

योगाचार्य तुलसी राम साहू ने बताया कि  शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए योग अभ्यास के साथ-साथ, दैनिक दिनचर्या को ठीक रखने के सुझाव एवं अलग-अलग रोगों  के अनुसार योगासनों का अभ्यास भी कराया जाता है। योग ग्रुप की श्रद्धा व  प्रवीण  ने सभी की ओर से अनुभव बताया कि  महिलाओं को योग से काफी लाभ मिला है, जिसके कारण ज्यादा से ज्यादा महिलाएं योग से जुड़ रही हैं। उन्होंने बताया कि लगभग 4 महीने में काफी लाभ मिला जैसे घुटने का दर्द , कमर दर्द, सर्वाइकल,सांस फूलना, नींद न आना, बी.पी, शुगर और मोटापा आदि जैसे रोगों से बहुत राहत मिली है। उन्होंने बताया कि  पंजाब सरकार प्रशिक्षित योग शिक्षक भेजकर  हमें  और पूरे पंजाब को अच्छा स्वास्थ्य देने में  कामयाब रही है  और योगशाला  को   जन जन  तक पहुंचाना बहुत  ही जरूरी है, जिससे हमारे हजारों रुपए दवाओं पर खर्च होने से बच रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here