Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur 14 से 18 जून तक वाहन व ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी सेवाएं देने...

14 से 18 जून तक वाहन व ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी सेवाएं देने वाला आनलाइन पोर्टल मेंटेनेंस के कारण रहेगा बंद: आर.टी.ओ

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रिजनल ट्रांसपोर्ट अधिकारी रविंदर सिंह गिल ने बताया कि वित्त विभाग की ओऱ से वाहन व ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी सेवाओं के लिए फीस, टैक्स भरने वाला आनलाइन पोर्टल मैंटीनेंस के कारण 14 जून से 18 जून तक बंद रहेगा। इस संबंधी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर पंजाब की ओर से पत्र जारी कर यह बताया गया है कि जिन वाहनों के कागजात या ड्राइविंग लाइसेंस इन चार दिनों में खत्म हो रहे हैं तो आम जनता की सुविधा के लिए उन कागजातों की अवधि पांच दिन के लिए और बढ़ा दी गई है ताकि उन्हें लेट फीस या जुर्माना न भरना पड़े।

Advertisements

रिजनल ट्रांसपोर्ट अधिकारी ने बताया कि 14 जून से 18 जून 2024 तक आई.एफ.एम.एस पोर्टल बंद रहेगा और कोई भी वाहन या सारथी पेमेंट नहीं होगी। आर.सी, लाइसेंस, परमिट व अन्य सेवाएं बंद रहेंगी परंतु इन दिनों में जिन कागजातों की अवधि खत्म हो रही है, उन पर 24 जून 2024 तक कोई भी जुर्माना नहीं लगेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here