Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur अब हर गरीब बेघर के सर पर होगी छत: डा. राज

अब हर गरीब बेघर के सर पर होगी छत: डा. राज

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। अपनेे एक अहम चुनाव वायदे को पूरा करने की तरफ कदम बढ़ाते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के बेघर लोगों को मुफ्त 5 मरले प्लाट देने तथा उसपर घर बनाने के लिए वित्तिय सहायता देने की स्कीम लांच करना पंजाब सरकार का एक अति महत्वपूर्ण तथा सराहनीय कदम है यह विचार चब्बेवाल विधायक डा. राज कुमार ने व्यक्त किए। उस समय वह हलका चब्बेवाल के गांव फुगलाणा में गांव वासियों के साथ रूबरू थे। इस मौके पर उन्होंने फुगलाणा के बेघर परिवार जोकि 5 मरले प्लाट लेने के योग्य थे, उन्हें इस संबंधी प्रमाणपत्र बांटे। डा. राज ने लाभपात्रियों को बधाई दी तथा कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि सारे होशियारपुर जिले में सबसे पहले उनके हलके चब्बेवाल के गांव फुगलाना के योग्य लाभपात्रियों तक इस स्कीम का लाभ पहुंचा है।

Advertisements

होशियारपुर जिले में फ्री 5 मरले प्लाट की शुरुआत गांव फुगलाना से

डा. राज ने इन लाभपात्रियों को जानकारी दी कि इन प्लाटों के मालिकाना हक उनके कानूनी वारिसों को भी मिलेंगे। इन प्लाटों का 2 साल के भीतर मकान का निर्माण करवाना जरूरी है। इसके लिए भी सरकार की तरफ से आयोजन किया गया है कि लाभपात्री इन प्लाटों के हाऊसिंग डैवेल्पमैंट बोर्ड से मकान बनाने के लिए आसान किश्तों के कर्जे ले सकते हैं। इस अवसर पर डा. राज ने बताया कि फुगलाणा गांव को आदर्श ग्राम योजना के तहत भी 50 लाख रुपये की ग्रांट जारी की गई है।

डा. राज ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि कर्जा माफी तथा लिंक सडक़ों के जाल बिछाए जाने के बाद अब 5-5 मरले के मुफ्त प्लाट वितरित करके वह अपने पंजाब वासियों का आर्थिक तथा सामाजिक जीवन स्तर उठाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री की दूरअंदेशी के कारण ही इस स्कीम को लागू करना मुमकिन हो सका है।

डा. राज ने कहा कि इस स्कीम की तरह ही उनकी कोशिश होती है कि हर सरकारी योजना का लाभ उनके हलका वासियों तक जरूर तथा सबसे पहले पहुंचे। प्लाट मिलने से लोगों की खुशी देखते ही बनती थी तथा वह डा. राज का धन्यवाद करते हुए आशीर्वाद दे रहे थे। इस मौके पर डा. राज के साथ एक्सियन नरेगा, जे.ई. संदीप गौतम, सैक्ट्री परमजीत, सरपंच बख्शो देवी, महिंदर सिंह, विपन ठाकुर, सुच्चा राम बंगड़, मास्टर सोमनाथ, गुरमेल सिंह गोली, प्रेम कुमार, बलवीर सिंह, तरसेम लाल, जोगिंदर सिंह आदि भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here