Monday, October 19, 2026
Home Latest विस्फोटक बनाने वाली फैक्ट्री में हुआ धमाका, 5 की मौत, 5 घायल

विस्फोटक बनाने वाली फैक्ट्री में हुआ धमाका, 5 की मौत, 5 घायल

महाराष्ट्र (द स्टैलर न्यूज़)। नागपुर के पास एक विस्फोटक बनाने वाली फैक्ट्री में धमाका होने का समाचार प्राप्त  हुआ है। जानकारी मुताबक इस हादसे में करीब पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घटना नागपुर शहर के धमना इलाके की है। इस हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची है और जांच की जा रही है। 

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here