“एक भारत श्रेष्ठ भारत” कैंप के तहत 600 एनसीसी कैडेटों ने लिया भाग

जालंधर/होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जालंधर ग्रुप के अधीन तथा 12 पीबी एन.सी.सी बी.एन. के कमांडिंग अधिकारी कर्नल संदीप कुमार के दिशा निर्देशों पर एन.सी.सी. अकादमी रोपड़ में “एक भारत श्रेष्ठ भारत” कैंप 13 जनवरी 2020 से चल रहा है जिसमें भारत के विभिन्न हिस्सों में एन.सी.सी. कैडिटों ने भाग लिया।

Advertisements

सारे ग्रुपों के कैडिटों ने अपने इलाके के सभ्याचार की झांकी को पेश किया तथा रस्सा कस्सी तथा वॉलीवाल आदि मुकाबले भी करवाए गए।

इस मौके पर कर्नल संदीप कुमार, लैफ्टिनेंट कर्नल राजीव कुमार थंद, सूबेदार मेजर बलविंदर सिंह तथा विभिन्न ग्रुपों के ए.एन.ओ. तथा पी.आई. स्टाफ तथा मनिस्ट्रियल स्टाफ के सदस्य उपस्थित थे।

इस कैंप दौरान देश भर से लगभग 600 स्कूलों/कालेजों के सीनियर/जूनियर एन.सी.सी. कैडेट ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here