गांव चौहाल में महिला इंटक की स्थापना, सुनीता देवी प्रधान व प्रमिला देवी महासचिव नियुक्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला इंडियन नैशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) जिला होशियारपुर पुर की एक बैठक अश्विनी शर्मा जिला प्रधान की प्रधान की अध्यक्षता में वार्ड नं 6 चौहाल में हुई । बैठक में जिला इंटक के बहुत से मैंबर शामिल हुए । बैठक को संबोधन करते हुए अश्विनी शर्मा ने आए हुए मेहमानों को इंटक की जानकारी देते हुए बताया कि इंटक कांग्रेस का एक अंग है और मजदूर, मुलाजिम और किसानों का एक संगठन है जिसे हम भारतीय मजदूर संघ के नाम से भी जानते हैं। इंटक सिर्फ पंजाब में ही नहीं बल्कि पूरे भारत और पूरी दुनिया में फैला हुआ संगठन है। मजदूर किसी भी देश की सबसे ताकतवर शक्ति होती है। मजदूर के कारण ही हमारे सिर पर छत, तन पर कपड़ा, और पेट में भोजन होता है। आज जरूरत है कि हम इंटक का दायरा विशाल करें ता जो हम कांग्रेसी की नीतियों को घर घर पर पहुचाए और आने वाला समय जो की चुनाव का समय है मे कांग्रेस के उम्मीदवार को सफल बनाएं।

Advertisements

बैठक में विश्वनाथ सीनियर मीत प्रधान जिला इंटक की कोशिश से वार्ड नंबर 6 चौहाल में महिला इंटक की स्थापना की गई। जिसमें सुनीता देवी को प्रधान, प्रमिला देवी को महासचिव चुना गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला इंटक की प्रधान जोगिंदर कौर ने नयी चुनी प्रधान सुनीता देवी को अपनी टीम बनाने को कहा और कहा कि अब विधानसभा चुनाव नजदीक आ गए हैं। हमें प्रलोभन देने के लिए बहुत सी पार्टियों के नेता आएंगे।लेकिन हमें किसी भी पार्टी के प्रलोभन में नहीं आना है । क्योंकि यह जो बरसाती मेंढकों की तरह नेता हमारे पास आएंगे और हम से झुठे वायदे करेंगे। वह वायदे तो हमारे माननीय मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पहले ही पूरे कर दिए हैं। हमारे पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा हमारे शहर को विकास के रास्ते पर ले कर जा रहे हैं और हमें पूरा भरोसा है कि वह फिर से बहुत बड़ी जीत से कैबिनेट मंत्री बनेंगे और हमारे शहर को विकास की मंजिल की ओर ले कर जाएंगे।

नई प्रधान सुनीता देवी ने आए हुए मेहमानों का धन्यवाद किया और बढ़-चढक़र कांग्रेस का समर्थन करने का भरोसा दिलाया मीटिंग को मनमोहन डोगरा ,विश्वनाथ, सुखदेव, सेवा सिंह सैनी, हरिकिशन ,ने भी संबोधन किया। मीटिंग में प्रोमिला, देवी उर्मिला देवी, निर्मल कौर, अनीता, ललिता,फरीदा खातून, अनु बाला, सहित अनेक महिलाएं शामिल थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here