Thursday, October 29, 2026
Home Crime पत्नी पर था अवैध संबंध का शक, बेटी के सामने ही गला...

पत्नी पर था अवैध संबंध का शक, बेटी के सामने ही गला घोंटा

कानपुर (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की अवैध संबंध के शक में गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना रविवार की है। हत्या के बाद पकड़े जाने के डर से वह मौके से फरार हो गया। वहीं वरदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार कानपुर (यूपी) में एक युवक ने अपनी पत्नी की रविवार को अवैध संबंध के शक में गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद पकड़े जाने के डर से वह मौके से फरार हो गया। वहीं वरदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आरोपी के बारे में बताया जा रहा है कि शख्स ने अपनी 5 साल की मासूम बेटी के सामने ही इस वरदात को अंजाम दिया। फिलहाल फरार आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

Advertisements

जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम हैदर है और उसकी पत्नी का नाम चांदनी हैं। वे राजीव नगर के कानपुर के नौबस्ता में किराये की मकान में रहते थे। हैदर का चांदनी के साथ अवैध संबंध को लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता था। रविवार सुबह पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक को लेकर ही उसके पति के साथ विवाद हुआ। दोनों के बीच बातों ही बातों में विवाद बढ़ गया, गुस्से में आकर रस्सी से हैदर ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के दौरान मासूम बेटी पिता से मां को बचाने का प्रयास करती रही, लेकिन उसे मासूस सी बेटी पर रहम नहीं आया। वारदात के बाद हैदर घर से भाग गया। इस बीच मां को बेटी उठाने के लिए कई बार गुहार लगाईं। कई बार गुहार लगाने के बाद भी जब बच्ची की मां नहीं उठी तो बच्ची जोर-जोर से रोने लगी। इसके बाद आस-पास के लोग और वह जिस मकान में भाड़े पर रहती थी। उस मकान का मालिक भी वहां पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना स्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस ने महिला का शव बरामद कर फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here