‘नारियल वाले विधायक’ भाजपा के पार्षदों से उनका हक छीन रहे: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद, जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा, जिला महामंत्री मीनू सेठी, पार्षद सुरिंदर भट्टी, नरिंदर कौर, गुरप्रीत कौर, गीतिका अरोड़ा ने संयुक्त तौर पर निगम की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि जो अपने वार्डों के काम इन्होंने भारी मेहनत करके करवाए थे उन्हें निगम तथा विधायक अरोड़ा द्वारा जबरदस्ती लेट करवाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक अरोड़ा के इशारों पर निगम द्वारा भाजपा के पार्षदों को तंग किया जा रहा है। गत दिवस निगम कमिश्नर के साथ हुई बैठक में जब भाजपा पार्षदों ने उनके विकास कार्यों को रोकने के खिलाफ चेतावनी दी तो निगम कमिश्नर ने काम करवाने के लिए सहमति दे दी परन्तु साथ ही यह भी कह दिया कि विधायक अरोड़ा इन कामों का उद्घाटन करेंगे। भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद ने कहा कि ‘नारियल वाले’ विधायक भाजपा पार्षदों से उनका हक छीन रहे हैं। उनका कहना है कि सारा काम भाजपा के विधायक खुद अपने इलाके में करवाते हैं और उद्घाटन के समय नारियल फोडऩे विधायक अरोड़ा आ जाते हैं, जो उनको नामंजूर है।

Advertisements

तीक्ष्ण सूद बोले-भाजपा पार्षदों के वार्डो में कांग्रेसी विधायक के जबरदस्ती उद्घाटन मंजूर नहीं
प्रेस में जारी बयान में भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्षदों ने अपनी मेहनत से लोगों की जरूरतें पूरी करने हेतू विकास कार्य मंजूर करवाए हैं. जिसमें विधायक अरोड़ा का कोई योगदान नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक अरोड़ा का योगदान सिर्फ भाजपा पार्षदों द्वारा पास करवाए गए विकास कार्यों में खलल डालने का है, जिसे कभी स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस लिए अरोड़ा द्वारा जबरन उनके करवाए कार्यों का उद्घाटन करना मंजूर नहीं है। अगर अरोड़ा उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचते हैं तो उन्हे मोहल्ला निवासियों के विरोध का सामना करना पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here