आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में भाजपा स्पोर्ट्स सैल निभाएगा अहम रोल: रमन घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा जी से विचार-विमर्श करने के बाद प्रदेश स्पोट्र्स सैल कनवीनर डा.रमन घई ने भाजपा स्पोट्र्स सैल पंजाब की कार्यकारणी की घोषणा की है। इस अवसर पर डा.घई ने बताया कि स्पोर्ट्स सैल प्रदेश कार्यकारणी में दया कृष्ण (फिरोजपुर), सरवण अत्तरी (लुधियाना), संजीव शर्मा मनी (जालंधर) प्रदेश को-कनवीनर, गौरव वालिया (होशियारपुर), जगशीर सिंह (संगरूर), याजित हुरिया (जालंधर), रिंपा शर्मा (मुकेरियां), शाम शर्मा (संगरूर), विपिन शर्मा (जालंधर) को प्रदेश उपाध्यक्ष, हिमांशु शर्मा (जालंधर), सोनू अरोड़ा (अमृतसर), गौरव शर्मा (होशियारपुर) पंजाब सचिव के अलावा कार्यकारणी में आशोक कालिया (मुकेरियां), एएस सैनी (बठिंडा), गुरविंदर सैनी (होशियारपुर), चंद्र शेखर (रोपड़), कमल धम्म (नवांशहर) को कार्यकारणी में सदस्य नियुक्त किया गया है।

Advertisements

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा से विचार-विमर्श करने के बाद प्रदेश स्पोर्ट्स सैल की कार्यकारणी की हुई घोषणा

इस अवसर पर डा. घई ने बताया कि नितिन अबरोल (जालंधर) को स्पोट्र्स सैल पंजाब का मीडिया इंचार्ज नियुक्त किया गया है। प्रदेश कार्यकारणी की घोषणा करते हुए डा.घई ने कहा कि जल्द ही भाजपा स्पोर्ट्स सैल की कार्यकारणी का विस्तार किया जाएगा। डा.घई ने कहा कि प्रदेश भाजपा स्पोर्ट्स सैल आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा जी की अगुवाई में अपना अहम योगदान देकर पंजाब में भाजपा की सरकार बनाने के लिए दिन-रात पार्टी के लिए काम करेगा व अहम रोल निभाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here