Saturday, October 24, 2026
Home Crime कपिल शर्मा शो में काम कर चुके फेमस कॉमेडियन तीर्थानंद राव ने...

कपिल शर्मा शो में काम कर चुके फेमस कॉमेडियन तीर्थानंद राव ने की खुदकुशी की कोशिश

मुंबई (द स्टैलर न्यूज़)। कपिल शर्मा शो में काम कर चुके फेमस कॉमेडियन तीर्थानंद राव ने खुदकुशी की कोशिश की है। अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि वह आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं जिसके चलते उन्होंने ऐसा बड़ा कदम उठाया। इन दिनों उनके पास कोई काम नहीं है और इस स्थिति में परिवार वाले भी उनका साथ नहीं दे रहे है। इस वजह से उन्होंने 27 दिसंबर को जहर सुसाइड करने जैसा बड़ा कदम उठाया था। हालांकि, पड़ोसियों को जैसे ही भनक लगी तो वे तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए और उन्हें बचा लिया।
तीर्थानंद ने स्वीकार किया कि उन्होंने खुदकुशी जैसा कदम उठाया था। तीर्थानंद ने कहा, मैंने जहर खाया था। मैं आर्थिक दिक्कतों का सामना कर रहा हूं और परिवार ने भी मुझे छोड़ दिया है। अस्पताल में भर्ती था तो मां और भाई मुझे देखने तक नहीं पहुंचे। एक ही कॉम्प्लेक्स में रहते हैं, लेकिन फैमिली के लोग मुझसे बात तक नहीं करते है। हॉस्पिटल से आने के बाद भी घर पर अकेला रह रहा हूं। इससे बुरा और क्या हो सकता है।
उन्होंने आगे बताया, जिससे मैंने शादी की थी वह मुझे छोडक़र किसी दूसरे के साथ घर बसा लिया। मेरी एक बेटी है जिसकी शादी हो चुकी है उससे भी मेरा कोई संपर्क नहीं है। कपिल संग कर चुके हैं काम
तीर्थानंद ने बताया कि वह ‘कॉमेडी सर्कस के अजूबे’ शो का हिस्सा रह चुके हैं जहां पर उन्होंने कपिल शर्मा और श्वेता तिवारी के साथ काम किया था. उन्होंने कहा, साल 2016 में मैं कपिल के साथ काम कर चुका हूं. उस वक्त कपिल और सुनील के बीच कुछ अनबन हो गई थी तो कपिल ने मुझे एक कैरेक्टर करने के लिए कॉल किया था, लेकिन उस वक्त मैं एक गुजराती फिल्म में काम कर रहा था, तो मैंने उन्हें मना कर दिया था। ठीक होने के बाद मैं उनसे फिर से काम मांगूगा।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here