Wednesday, October 14, 2026
Home Crime थाना गढ़शंकर: लापता बच्चे को ढूंढकर किया परिजनों के हवाले, परिजनों ने...

थाना गढ़शंकर: लापता बच्चे को ढूंढकर किया परिजनों के हवाले, परिजनों ने जताया आभार

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। गढ़शंकर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि अशोक कुमार पुत्र वासूदेव निवासी वार्ड न.1 दाना मंडी रोड थाना गढ़शंकर ने पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसका 14 वर्षिय लडक़ा शिवा जोकि घर से बाहर खेल रहा था जोकि घर वापिस नहीं आया।

Advertisements

जिसपर परिजनों ने आशंका जाहिर की कि उनके लडक़े को कोई अपने साथ अगवाह करके ले गया। परिजनों की सूचना पर ए.एस.आई. सुरजीत कुमार ने मामला दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी थी। तफ्तीश दौरान पता चला है कि शिवा घूमते -घूमते रणजोध सिंह पुत्र चन्नण सिंह निवासी फतेहपुर खुर्द थाना गढ़शंकर के घर चला गया था। जिसपर पुलिस पार्टी ने बच्चे को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई औपचारिकताएं पूरी करके बच्चे को परिजनों को सौंप दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here