जिला भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि भेंट की

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की पहली पुण्यतिथि पर जिला भाजपा द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष विजय पठानिया, पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, मेयर शिव सूद विशेष तौर पर उपस्थित हुए पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र के समक्ष उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने कहा कि वाजपेयी जी हमेशा हम सबके प्रेरणा स्रोत रहेंगे। जिनके बताए हुए रास्ते पर चलकर आज पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है।

Advertisements

तीक्ष्ण सूद ने कहा कि अटल जी विश्व स्तरीय नेता थे, जिन्होंने भारत को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान दिलाई थी। उनकी पहली पुण्यतिथि पर केंद्र की मोदी सरकार ने कश्मीर से धारा 370 खत्म करके उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है। जिलाध्यक्ष विजय पठानिया ने श्रद्धासुमन अर्पण करते हुए कहा कि अटल जी जैसे नेता इस नश्वर दुनिया से बेशक चले गए है, लेकिन हम कार्यकर्ताओ के दिलों में हमेशा जिन्दा रहेंगे। उनकी करिश्माई आवाज़ से यहां भारतीय संसद प्रभावित थी, वहीं प्रत्येक भारतीय भी उन्हें प्यार करता था।

इस मौके पर मेयर शिव सूद ने कहा कि अटल जी केवल भाजपा के ही सर्वप्रिय नेता नहीं थे, बल्कि तमाम राजनीतिक पार्टियां उनका आदर सम्मान करते थे। उनके महान व्यक्तित्व के कारण कोई भी राजनीतिज्ञ उनकी बात नहीं काटता था उनको संसद में सुनने के लिए सभी सांसद उपस्थित रहते थे। राजनीति से ऊपर उठ कर उन्हें हमेशा देश की चिंता रहती थी।ऐसे युगपुरुष को हम सब कार्यकर्ताओ की और से विनम्र श्रद्धांजलि।
इस मौके पर जिला महामंत्री विनोद परमार, निपुण शर्मा, विजय सूद, सुरेश भाटिया, कृष्ण अरोड़ा, संजीव दुआ, शिव कुमार काकू, विपुल वालिया, नीरज गैंद, यशपाल शर्मा, अमित आंगरा, लक्की सिंह, मनोज माटा आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here