पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह गोगी आम आदमी पार्टी में शामिल

लुधियाना (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब स्मॉल इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन के चेयरमैन एवं पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह गोगी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस के पांच साल तक जिला अध्यक्ष रहे गुरप्रीत सिंह गोगी 2002 से अब तक 4 बार लगातार पार्षद चुने गए हैं।

Advertisements

वर्ष 2018 चुनाव के दौरान वह कांग्रेस की तरफ से मेयर पद के लिए दावेदार थे और 2017 में विधानसभा चुनाव लडऩे के भी इच्छुक थे। 2017 में टिकट कटने और 2018 में मेयर नहीं बन पाने के कारण वह पार्टी से नाराज चल रहे थे। वह पिछले नगर निगम चुनाव में मेयर नहीं बनाए जाने से पार्टी से नाराज चल रहे थे। कांग्रेस छोडऩे के बाद उन्होंने भारत भूषण आशु पर भी हमला बोला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here