किसान मजदूर हितकारी सभा ने हरियाणा सरकार व केंद्र सरकार का फूंका पुतला

मुकेरियां (द स्टैलर न्यूज़)। किसान मजदूर हितकारी सभा  पंजाब के नेताओं ने हरियाणा सरकार व  केंद्र सरकार का मुकेरियां के कस्बा भंगाला में पुतला फूंक प्रदर्शन किया। इस मौके जत्थेबंदी के प्रदेश प्रधान बलकार सिंह मल्ली व प्रदेश महासचिव ओंकार सिंह पुराना भंगाला के संबोधित करते हुए कहा कि  केंद्र की भाजपा की दमनकारी मोदी सरकार ने शंभू और खनौरी बॉर्डर में अपने हक की लड़ाई लड़ रहे किसान मजदूरों पर जमकर जुल्म ढाए, हमारे युवा किसान  शुभकरण सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी, प्रितपाल सिंह पर अमानवीय अत्याचार किया, 500 से अधिक किसान मजदूरों को बेइज्जत कर पीटा।  केंद्र की भाजपा सरकार ने  सत्ता के अहंकार में अपनी घटिया मानसिकता का परिचय दिया है, जिसे देश की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी, अब जब भाजपा प्रत्याशी गांवों व कस्बों में वोट मांगने आएंगे, फिर उनसे केंद्र सरकार  द्वारा किसानों पर किए जा रहे जुल्म के बारे में सवाल पूछे जाएंगे।

Advertisements

हरियाणा के किसान मजदूरों को किसान आंदोलन में शामिल होने से रोकने के लिए गांवों में भारी अर्धसैनिक बलों द्वारा परेशान किया गया और शहीद शुभकरण सिंह की कलश यात्रा और श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लेने वाले किसान नेताओं के घरों पर नोटिस भेजकर उन्हें डराने की कोशिश की गई,  भाजपा ने अपनी घटिया मानसिकता का परिचय दिया, किसान नेता नौजवान नवदीप सिंह  वाटर कैनन मालिक को 307 के झूठे पर्चा कर गिरफ्तार किया गया और उन्हें गंभीर यातनाएं दी गईं। उन्होंने कहा लोकसभा में भाजपा को सत्ता बाहर किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि फसल गारंटी कानून बनवाकर रहेंगे,  लखीमपुर के शहीद किसानों शुभकरण सिंह के हक का न्याय लेकर रहेंगे, किसान नेताओं ने हरियाणा व  केंद्र सरकार को सख्त चेतावनी ने कहा कि अगर नवदीप सिंह और गिरफ्तार किसानों मजदुरों को तुरंत रिहा नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में पूरे भारत में अनिश्चितकालीन ट्रेनें  जाम की जाएगी। इस मौके नरिंदर सिंह नाहपुर, कुलविंदर सिंह नंबरदार  हरजिंदर सिंह मंझपुर, निर्मल सिंह, समिंदर सिंह छन्नी नंद सिंह, जसपाल सिंह, सूबेदार राजिंदर सिंह कुलियां, सरवन सिंह, भजन सिंह, हरजीत सिंह हियातपुर, जगदीश सिंह,  जनक सिंह, ओंकार सिंह कोटली खास, जुगल किशोर, अबे सिंह लतीफपुर, माखन सिंह, मुख्तियार, सरदार सिंह, दर्शन सिंह, बलवंत राज, लखविंदर सिंह, नानक सिंह पुराना भंगाला, प्रवीण कुमार, तारा सिंह सिंबली, कर्नल सिंह जगदीश सिंह मंझपुर , सतनाम सिंह लाडपुर, काला मेहताबपुर, दिलबाग सिंह पुराना भंगाला, डॉ. काबल सिंह कोटली खास, दविंदर सिंह मिट्ठू गुरदासपुर, दर्शन सिंह पुराना भंगाला आदि किसान नेता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here