जो लोग पैसे के बल पर पैराशूट से चुनाव लड़ते हैं उन्हें जमीनी हकीकत का कुछ पता नही: कर्मवीर बाली

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। विधायक को यह पता नहीं संविधान के निर्माता कौन है जिनकी वजह से आज जनता को वोट का अधिकार मिला है ऐसे इंसान को वोट डालना वोट का अपमान होगा। यह विचार जि़ला संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष कर्मवीर बाली ने व्यक्त किया। कर्मवीर बाली ने कहा कि भीमराव अंबेडकर भारत के रत्न है जिन्होंने सभी को संविधान का हक दिया और वोट की ताकत का एहसास करवाया। आज जो लोग पैसे के बल पर पैराशूट से चुनाव लड़ते हैं उन्हें जमीनी हकीकत का कुछ पता नहीं है।

Advertisements

उद्योग मंत्री होते हुये आज तक कोई नया उद्योग नहीं लगा सके जिससे नौजवानों को रोजग़ार मिलता और जनता इन्हें याद रखती, लेकिन सिर्फ गलियों का ही विकास विकास कहकर अपना मन खश किया जा रहा है। मोहल्ला नीलकंठ में इंटरलॉक टाईले लगी को अभी तीन महीने भी नहीं हुए वो सभी टूट गई हैं जिसकी जांच होनी चाहिए। ऐसा विकास हुआ है होशियारपुर का। भीम राव अंबेडकर के बारे में ज्यादा जानकारी न रखने पर और कांग्रेस को वोट का अधिकार देने पर विधायक माफी मांगे। इस अवसर पर यूथ प्रधान बलविंदर शर्मा, निर्मल सिंह, विध्या भूषण, तरसेम सिंह, उत्तम सिंह हाजिऱ थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here