मुख्यमंत्री चन्नी के भाई आजाद चुनाव लड़ेंगे, कांग्रेस से टिकट न मिलने से थे नाराज

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भाई डॉ. मनोहर सिंह ने आजाद (निर्दलीय) लडऩे का ऐलान कर दिया है। वह बस्सी पठाना विधानसभा से टिकट मांग रहे थे। लेकिन कांग्रेस ने उन्हें टिकट न देकर मौजूदा विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी पर ही भरोसा जताया था। इसके बाद अब उन्होंने आजाद चुनाव लडऩे का फैसला किया है।

Advertisements

डा. मनोहर सिंह पंजाब सेहत विभाग में सरकारी डॉक्टर थे। उनकी नियुक्ति खरड़ सिविल अस्पताल में सीनियर मेडिकल अफसर पद थी। एक महीने पहले उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद बस्सी पठाना में जाकर वह सक्रिय हो गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here