दिलबाग सिंह बागी भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजा सैनी ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि संगठन के कार्य को ओर मजबूत करते हुए भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष भानु प्रताप राणा व भाजपा जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा के साथ विचार विमर्श करने के पश्चात दिलबाग सिंह बागी को भाजपा युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। युवा मोर्चा अध्यक्ष राजा सैनी ने नवनियुक्ति को शुभकामनायें देते हुए कहा कि वे पार्टी के लिए तनदेही व ईमानदारी से काम करते हुए ज्यादा से ज्यादा नौजवानों को भाजपा कि नीतियों से अवगत करवाएंगे ।

Advertisements

नव नियुक्त दिलबाग सिंह बागी ने पार्टी का आभार जताते कहा कि पार्टी ने जो उन पर विश्वास जताया है वे उस विश्वास पर खरा उतरेंगे ओर ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी से जोड़कर मोदी सरकार कि नीतियां घर घर पहुंचाने का काम करते हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा की सरकार बनेगी और जिसमें युवाओं का अहम योगदान होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here