बालिकाओं के साथ भेदभाव बर्दाश्त नहीं: सुनयना

दातारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। समाज में लड़कियों को आत्मनिर्भर और अहम दर्जा देने के उद्देश्य से वसिष्ट भारती इंटरनेशनल स्कूल दातारपुर में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य श्री दिनकर पराशर जी ने कहा कि देश में लड़कियों को आत्मनिर्भर और अहम दर्जा देना, समाज में बालिका को असमानताओं को मिटाने के लिए लोगों के बीच जागरुकता को बढ़ाना इस दिवस को मनाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा बालिकाएं के साथ भेद-भाव एक बड़ी समस्या है जो कई क्षेत्रों में फैला है जैसे शिक्षा में असमानता, पोषण, कानूनी अधिकार, चिकित्सीय देख-रेख, सुरक्षा, सम्मान, बाल विवाह आदि। भारतीय सरकार द्वारा राष्ट्रीय बालिका विकास मिशन के रुप में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने की शुरुआत हुई।

Advertisements

सुनयना ने कहा लड़कियों की उन्नति के महत्व के बारे में पूरे देश के लोगों के बीच ये मिशन जागरुकता को बढ़ाता है। यह दूसरे सामुदायिक सदस्यों और माता-पिता के प्रभावकारी समर्थन के द्वारा निर्णय लेने की प्रक्रिया में लड़कियों के सार्थक योगदान को बढ़ाता है। इस अवसर पर मधु, सुनयना, नीतिका, अचला, रज्जी, अमित, व सुरेश आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here