
जम्मू (द स्टैलर न्यूज़)। शनिवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबबेरा गांव की है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने हसनपोरा में एक सिपाही को गोली मार दी, जिसके सिर में गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सिपाही की पहचान अली मोहम्मद गनी पुत्र गुलाम कादिर गनी निवासी हसनपोरा बिजबेबरा के रूप में की गई है, जो कुलगाम जिले में तैनात था। हमलावरों को पकडऩे के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।











