आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के उपरांत राज्य से 316.66 करोड़ रुपए की संपत्ति ज़ब्त: सी.ई.ओ.

चण्डीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़): पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजऱ राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के उपरांत विभिन्न प्रवर्तन टीमों द्वारा राज्य से 2 फरवरी, 2022 तक आचार संहिता का उल्लंघन करने के सम्बन्ध में 316.66 करोड़ रुपए कीमत की संपत्ति ज़ब्त की गई है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सी.ई.ओ.) डॉ. एस. करुणा राजू ने आज बताया कि निगरानी टीमों ने 16 करोड़ रुपए की 29.63 लाख लीटर शराब ज़ब्त की है। इसी तरह प्रवर्तन विंग द्वारा 278.58 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ बरामद करने के अलावा 20.47 करोड़ रुपए की बेनामी नकदी भी ज़ब्त की गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 1,215 संवेदनशील स्थानों की पहचान की गई है। इसके अलावा गड़बड़ी करने की संभावना वाले 2,956 व्यक्तियों की पहचान भी की गई है, जिनमें से 2,219 व्यक्तियों के विरुद्ध पहले ही कार्यवाही शुरु की जा चुकी है, जबकि शेष पर भी जल्द मामला दर्ज कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि सुरक्षा के नज़रिए से सी.आर.पी.सी. अधिनियम की निवारक धाराओं के अंतर्गत 1,097 व्यक्तियों को काबू किया गया है।

Advertisements


उन्होंने बताया कि सभी 2,793 ग़ैर-ज़मानती वॉरंटों के मामलों पर कार्यवाही की जा चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य भर में 17,220 नाके लगाए गए हैं। डॉ. राजू ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार राज्य में कुल 3,90,275 लाइसेंसी हथियारों में से अब तक 3,76,925 हथियार जमा करवाए जा चुके हैं। जबकि, राज्य में 76 बिना लाइसेंस वाले हथियार ज़ब्त किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here