Monday, November 2, 2026
Home Hoshiarpur जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों से 65 उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव, उम्मीदवारों को...

जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों से 65 उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव, उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह अलाट

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी अपनीत रियात ने बताया कि जिले के 7 विधान सभा क्षेत्रों से आज नामांकन पत्र वापिस लेने के बाद 65 उम्मीदवार शेष बचे हैं। उन्होंने कहा कि 20  फरवरी को होने वाले विधान सभा चुनाव में जिले से 65 उम्मीदवार अलग-अलग विधान सभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह जारी कर दिए गए हैं।

Advertisements

जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि विधान सभा क्षेत्र मुकेरियां से 8, दसूहा से  10, उड़मुड़ से 9, शाम चौरासी से 7, होशियारपुर से 8, चब्बेवाल से 11, गढ़शंकर से 12 उम्मीदवार शामिल है। उन्होंने बताया कि 20 फरवरी को सुबह 8 बजे से सांय 6 बजे तक वोटें पड़ेंगी व वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here