महिला का पर्स झपटने वाले 2 लुटेरे गिरफ्तार, पहले भी दर्ज हैं कई मामले

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट:अभिषेक कुमार। पुलिस कमिशनर नौनेहाल सिंह के निर्देशों पर असमाजिक तत्वों के खि़लाफ़ चलाए अभियान के अंतर्गत लूट व छीनाझपटी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनसे लूटा गया मोबाइल, पर्स और चाँदी के गहने आदि बरामद हुए हैं।
आरोपी लुटेरों की पहचान सुखविन्दर सिंह नागरा उर्फ लाडी निवासी ऊँचा सुराज गंज और विवेक सबरवाल उर्फ नीला निवासी शक्ति नगर जालंधर के तौर पर हुई है। आरोपियों ने पिछले दिन एक औरत से उसका पर्स छीना था ,जिसमें आई फ़ोन 13 – प्रो, आधार कार्ड, ए.टी.एम.कार्ड, चाँदी के गहने और काफ़ी नकदी थी। डिप्टी कमिशनर पुलिस (इन्वेस्टिगेशन) हरपाल सिंह रंधावा ने बताया कि वह पिछले लंबे समय से लूट व छीना-झपटी को अंजाम दे रहे हैं। उनके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।

Advertisements

डी.सी.पी. रंधावा ने बताया कि कि 1 फरवरी को अकाशदीप कौर निवासी तलवंडी डोगरा जि़ला अमृतसर हाल निवासी माडल टाऊन जालंधर ने शिकायात दर्ज करवाई थी कि एक्टिवा सवार दो युवकों ने उसका पर्स छीना लिया। इस संबंधी थाना डिविजऩ नंबर 6 में मामला दर्ज करके पड़ताल शुरू की गई थी। ए.सी.पी.माडल टाऊन गुरप्रीत सिंह गिल और इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह गिल का नेतृत्व में दोनों आरोपियों को काबू करके उन से वारदात दौरान इस्तेमाल की स्कूटी, अलग -अलग स्थानों से छीने मोबाइल, महिला पर्स और चाँदी के गहने बरामद हुए। उन्होंने बताया कि सुखविन्दर नागरा खि़लाफ़ पहले भी 16 और विवेक सभ्रवाल खि़लाफ़ 10 मामले दर्ज हैं। आरोपियों से गहराई से पूछताछ की जा रही है ताकि और भी वारदातों से पर्दा उठ सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here