Monday, October 26, 2026
Home Himachal टौणी देवी पुलिस चौकी ने कोल्हू सिद्ध में कार सवार से पकड़ा 2.64...

टौणी देवी पुलिस चौकी ने कोल्हू सिद्ध में कार सवार से पकड़ा 2.64 ग्रांम चिट्टा 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। टौणी देवी पुलिस चौकी ने मंगलवार रात को कोल्हू सिद्ध में गश्त के दौरान एक कार सवार से 2.64 ग्रांम चिट्टा  पकड़ा है। आरोपी मनीष ठाकुर पुत्र मनजीत राम गाँव हयोड़ डाकघर चोलथरा तहसील सरकाघाट जिला मण्डी के खिलाफ हमीरपुर पुलिस स्टेशन में  एफआइआर नंबर 39/22 धारा 21,25-61-85 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत दर्ज कर ली गई है। एसपी हमीरपुर डॉक्टर आकृति शर्मा ने बताया कि प्रभारी पुलिस चौकी टौणी देवी  एएसआई इंद्रजीत अन्य पुलिस कर्मचारियों  मुख्य आरक्षी संजय कुमार, एचएचसी निर्मल , आरक्षी कपिल देव  के साथ गश्त व यातायात चैकिंग पर कोहलू सिद्ध में मौजूद थे। 

Advertisements

रात करीब 09:50 बजे  टौणी देवी की तरफ से आ रही एक कार को चैंकिंग के लिए रोका, दौराने चेकिंग कार के अन्दर से 2.64 ग्रांम चिट्टा बरामद हुआ। पूछने पर गाड़ी चालक ने अपना नाम मनीष ठाकुर पुत्र मनजीत राम गाँव हयोड़ डाकघर चोलथरा तहसील सरकाघाट जिला मण्डी बतलाया। एसपी के अनुसार अभियोग पंजीकृत कर आगामी अन्वेषण जारी है। उन्होंने कहा कि नशा माफिया के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here