मोदी की जालंधर रैली में होशियारपुर से 5000 कार्यकर्ता होंगे शामिल  

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा द्वारा प्रेस विज्ञप्ति में बताया की चुनावी समर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली रैली जालंधर में आयोजित होगी, जिसमे प्रदेश नेतृत्व की ओर से होशियारपुर को वि उस रैली में सम्मिलित होने का न्यौता मिला है। उन्होंने बताया कि इस रैली को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई गई हैं ओर निर्धारित लक्ष्य को पूरा करते हुए 14 फरवरी दिन सोमवार को पी.ऐ.पी. ग्राउंड जालंधर में प्रधानमंत्री मोदी की होने वाली रैली में बढ़चढ़ कर भाग लेंगे। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा ने बताया की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस रैली से पंजाब के अंदर पूरा वातावरण भाजपामय हो जायेगा। अपने हरमन प्यारे नेता को सुनने के लिए कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह हैं ओर पंजाब में भाजपा की सरकार बनाने के लिया प्रयासरत हैं।
आज जो हालात कांग्रेस की सरकार ने पंजाब में बनाये हुए है, उस से छुटकारा पाने के लिए पंजाब का प्रत्येक व्यक्ति इस चुनावी यज्ञ में भाजपा को विजयी बनाने के लिए आहुति डालने के लिए तत्तपर है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री से जो कार्यकर्ताओं को मार्ग दर्शन मिलेगा उससे नई ऊर्जा का संचार होगा| इसी भाव को लेकर होशियारपुर ज़िले के प्रत्येक कार्यकर्ता में उत्साहित है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here