14 फरवरी को अरोड़ा के पक्ष में रैली को संबोधित करने पहुंच रहे हैं राहुल गांधी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के मौजूदा विधायक एवं कांग्रेस प्रत्याशी सुन्दर शाम अरोड़ा के पक्ष में 14 फरवरी दिन सोमवार को आयोजित होने वाली रैली को संबोधित करने के लिए पार्टी सुप्रीमो राहुल गांधी पहुंच रहे हैं।

Advertisements

रोशन ग्राउंड में सुबह 11 बजे आयोजित होने वाली रैली में राहुल गांधी जनता को संबोधित करके श्री अरोड़ा के पक्ष में लामबंद करेंगे और कांग्रेस की सरकार आने पर प्रदेश में करवाए जाने वाले कार्यों की जानकारी देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here