Saturday, October 24, 2026
Home National लखीमपुर खीरी कांड: 129 दिन बाद जेल से बाहर आया मंत्री का...

लखीमपुर खीरी कांड: 129 दिन बाद जेल से बाहर आया मंत्री का बेटा

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में किसानों को कुचलने का आरोपी गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी का बेटा आशीष मिश्रा मोनू जेल से 129 दिन बाद बाहर आ गया है। जेल के मेन गेट पर मीडिया का जमावड़ा होने के कारण मोनू को पिछले गेट से बाहर निकाला गया। आशीष के शहर से बाहर जाने पर भी पाबंदी नहीं होगी।

Advertisements

मोनू सिंगल गाड़ी से घर पहुंचा। सोमवार को जिला जज ने प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए 3 लाख के दो जमानतदार और इतनी ही धनराशि के दो निजी मुचलके दाखिल करने का आदेश दिया था। जिस पर आशीष मिश्रा के अधिवक्ता अवधेश सिंह ने न्यायालय की प्रक्रिया पूरी करते हुए जमानत दाखिल की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here