Saturday, November 7, 2026
Home Punjab पंजाब में किसी भी राजनीतिक दल को समर्थन नहीं, हिन्दू अपनी समझ...

पंजाब में किसी भी राजनीतिक दल को समर्थन नहीं, हिन्दू अपनी समझ से करें मतदान: हिन्दू महासभा

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। अखिल भारत हिन्दू महासभा ने कहा कि पंजाब में विधान सभा चुनावों के दौरान किसी भी राजनीतिक दल ने हिन्दुओं की मांगों को अपने चुनावी घोषणा पत्रों में दाखिल नहीं किया है। यहां तक कि वादे के अनुसार राजनीतिक दलों ने अपने चुनावी घोषणा पत्रों को कानूनी दस्तावेज के रूप में भी रजिस्ट्रड नहीं किया। इसलिए अखिल भारत हिन्दू महासभा ने किसी भी राजनीतिक दल को पंजाब विधान सभा चुनावों में समर्थन नहीं किया है। महासभा ने पंजाब के हिन्दुओं से अपील की है कि वह अपनी सूझभूझ के अनुसार उन उम्मीदवारों का साथ दें जो हिन्दू हितों की रक्षा करने का हिन्दुओं से वादा करते हैं।

Advertisements

अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रवक्ता आचार्य पंकज शर्मा ने कहा कि हिन्दू महासभा शुरू से ही आवाज बुलंद करती आ रही है कि पंजाब में विधान सभा चुनावों के दौरान राजनीतिक दल हिन्दुओं की मांगों को अपने चुनावी घोषणा पत्रों में दर्ज करें और चुनावी घोषणा पत्रों को कानूनी दस्तावेज के रूप में पंजीकृत करवाएं। परंतु चुनावी दंगल में कूदे सभी राजनीतिक दल इस से भाग गए हैं। पंजाब में हिन्दू मंदिर प्रबंधन एक्ट लागू करने, हिन्दुओं को पंजाब में अल्पसंख्यकों का दर्जा दिलवाने, पंजाब के आंतकवाद पीडि़त हिन्दूओं के परिवारों को दिल्ली दंगों के प्रभावित परिवारों के बारबर का आर्थिक पैकेज दिलवाने। हिन्दुओं के मंदिरों की जायदाद पर हुए कब्जे छुड़वाने, अखिल भारत हिन्दू महासभा की पंजाब भर में जयदादों पर हुए अवैध कब्जे छुड़वाने, पंजाब में जाति अधारित कल्याण बोर्ड भंग करके उनकी जगह हिन्दू कल्याण बोर्ड का गठन करने, पंजाब में हिन्दू न्यायिक पीठ स्थापित करने, हिन्दुओं के मंदिरों को सरकारी कब्जों से मुक्त करवाने, पंजाब में खालिस्तान दहशतगर्दी के दौरान मारे गए हिन्दूओं को शहीद का दर्जा दिलवाने, पंजाब में हिन्दुओं को आर्थिक व समाजिक सुरक्षा देना आदि की मांगों को किसी भी राजनीतिक दल ने अपने चुनावी घोषणा पत्रों में दर्ज नहीं किया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग प्रचार कर रहे हैं कि हिन्दू महासभा ने अकाली दल को समर्थन दिया है। यह बिल्कूल झूठा प्रचार किया जा रहा है। हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यश्री चौधरी ने कभी भी अकाली दल या किसी और दल को पंजाब विधान सभा चुनावों के दौरान आफिशियल समर्थन नहीं किया है। जो लोग ऐसा प्रचार कर रहे हैं वह हिन्दू और हिन्दू महासभा विरोधी लोग है उनका हिन्दू महासभा के साथ कोई भी संबंध नहीं है। इसलिए पंजाब के हिन्दू अपना वोट सोच समझ कर हिन्दू हितों की रक्षा वाले उम्मीदवार को ही दें, उम्मीदवार चाहे किसी भी राजनीतिक दल को।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here