मानसा (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी और सिंगर शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
Advertisements
चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक 6 बजे के बाद चुनाव प्रचार बंद किया जाना था। लेकिन दोनों ने शुक्रवार को 6 बजे के बाद मानसा में चुनाव प्रचार किया। रिटर्निंग अफसर ने इसकी शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने यह केस दर्ज किया है।