Monday, October 26, 2026
Home Crime बहादुरपुर चौक स्थित जीएसएसएल कंपनी के आफिस में चोरी, चोरों ने एलईडी,...

बहादुरपुर चौक स्थित जीएसएसएल कंपनी के आफिस में चोरी, चोरों ने एलईडी, मोबाइल फोन व इलैक्ट्रानिक्स का सामान चुराया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: हरपाल लाडा।। शहर के बहादुरपुर चौक में स्थित जीएसएसएल कंपनी के आफिस में गत रात्रि चोरों ने सेंध लगाते हुए एलईडी सहित इलैक्ट्रानिक्स का सामान चोरी कर लिया। जानकारी देते हुए डायरैक्टर मनोज गुप्ता ने बताया कि गत रात्रि चोरों ने उनके आफिस के ताले तोडक़र व मुख्य शीशा तोड़ कर चोरी को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि रात्रि करीब डेढ बजे दो चोरों ने आफिस के शटर के ताले तोड़े और एक चोर आफिस में दाखिल हुआ।

Advertisements

जिसने 2-3 फेरों में एक एलईडी, मोबाइल फोन व इलैक्ट्रानिक्स का अन्य सामान चोरी कर लिया। उन्होंने बताया कि चोरों ने शीशे का दरवाजा भी तोड़ डाला। श्री गुप्ता ने बताया कि लगभग एक घंटा चोर आफिस में रहे तथा उन्होंने लोहे के संगल आदि से काफी नुकासन किया। उन्होंने बताया कि हमारे कार्यालय में सारा कार्य बैंक के माध्यम से होता है तथा कैश आफिस में नहीं होता। इस संबंधी उन्हें सुबह पता चला, जब किसी ने आफिस के ताले टूटे हुए देखे और उन्हें सूचना दी। इसके बाद उन्होंने आफिस आकर देखा व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here