Tuesday, October 27, 2026
Home International पैट्रोल 20 रुपए और डीजल 15 रुपए तक महंगा, श्रीलंका में ईंधन...

पैट्रोल 20 रुपए और डीजल 15 रुपए तक महंगा, श्रीलंका में ईंधन के दाम में इजाफा

कोलंबो (द स्टैलर न्यूज़)। रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड की कीमत में रिकॉर्ड उछाल आने के बाद इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की सहयोगी कंपनी ने श्रीलंका में पैट्रोल-डीजल के रेट में इजाफा कर दिया है। विश्व स्तर पर ईंधन की कीमतों में इजाफे का हवाला देते हुए शनिवार को कंपनी ने पैट्रोल 20 रुपए और डीजल 15 रुपए तक महंगा कर दिया।
लंका इंडियन ऑयल कंपनी ने इस महीने श्रीलंका में दूसरी बार ईंधन के दाम में इजाफा किया है। अब यहां पैट्रोल के रेट बढक़र 204 रुपए प्रति लीटर और डीजल 139 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here