बम-बम भोले के जैकारों से गूंजे हमीरपुर के शिवालय

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। जिलाभर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जिलाभर के शिवालय बम-बम भोले और भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठे। भक्त तडक़े करीब चार बजे से मंदिरों में पहुंचना शुरू हो गए और महादेव को जलाभिषेक किया। मंदिरों में दिनभर भजन कीर्तन चलता रहा। मुख्य मंदिरों गसोता महोदव, नर्वदेश्वर महादेव, लंबकेश्वर महादेव, बिलकेश्वर महादेव, शिव मंदिर हमीरपुर शिव मंदिर बारी, पंजोत, आवाह देवी सहित अन्य मंदिरों में दिनभर लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं और मंदिर परिसर जैकारों से गूंज उठे।

Advertisements

जिले का गसोता महादेव मंदिर करीब एक हजार वर्ष पुराना है और यहां दूर दराज से श्रद्धालु महादेव के दर्शनों को आते हैं। यहां पर आने वाले भक्तों की हर मुराद पूरी होती है। वहीं, नादौन में लंबकेश्वर महादेव मंदिर में 450 साल पुराना शिवलिंग है। जिसका आकार हर चार वर्ष में बढ़ता है। जिससे यहां लोगों की आस्था बनी हुई है। यहां की मान्यता है कि मंदिर में कोई भी सच्चे मन से कुछ मांगता है तो उसकी मन्नत जरूर पूरी होती है। मंदिर के पुजारी रमेश शर्मा का दावा है कि शिव मंदिर का संबंध कटोच वंश के समय से है। स्वयंभू शिवलिंग ब्यास नदी के किनारे पर मिला है। इसके अलावा सुजानपुर का नर्वदेश्वर महादेव मंदिर काफी पुराना है। यहां दूरदराज से लोग दर्शनों को आते हैं। बिलकेश्वर महादेव मंदिर चमनेड़, शिव मंदिर हमीरपुर, शिव मंदिर अणु, समताना शिव मंदिर, शिव मंदिर बिझड़ी आदि सहित विभिन्न छोटे और बड़े मंदिरों में शिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिला मुख्यालय सहित अन्य कस्बों में शिव और पार्वती की बारात की झांकियां निकाली गईं। शिवलिंग पर दूध, बिल पत्र, फूल, भांग आदि चढ़ाकर लोगों ने सुख समृद्धि की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here