Saturday, October 17, 2026
Home Crime नाले से मिला कुलदीप का शव, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर...

नाले से मिला कुलदीप का शव, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़) ,रिपोर्ट:रजनीश शर्मा। हमीरपुर सेंट्रल स्कूल की कुछ दूरी पर नडियाना के नाले में शुक्रवार सुबह जोगिंद्रनगर के तुलह गाँव के युवक का शव मिला है। डेडबॉडी की सूचना हमीरपुर पुलिस को मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँच गयी। युवक की पहचान कुलदीप कुमार पुत्र सुरेश कुमार गाँव व डाकघर तुलह तहसील मंडी जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।

Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत चौकी जंबाला के साथ लगते नाले के पास से शव मिला है। चर्चा है कि युवक अपनी कार में जा रहा था तथा सडक़ के नीचे की ओर बने एक जलस्त्रोत से पानी पीने के लिए रुका। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार यहीं कुलदीप को हार्ट अटैक हुआ और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचित करने के बाद शव को क़ब्ज़े में ले लिया है। मृतक के पोस्टमोर्टम के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल पाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here