मुकेरियां (द स्टैलर न्यूज़)। गांव हवेल चांग निवासी कुमारी पूजा की यूक्रेन से सकुशल वापसी होने पर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा नेता जंगी लाल महाजन तथा मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा ने बच्ची को पुष्प देकर, मिठाई खिलाकर अभिवादन किया।
कुमारी पूजा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत का का कद बहुत ऊंचा हो गया है। इस मौके पर पूजा के पिता सरदार सिंह तथा माता कुलवीर कौर के साथ सरपंच सूरम सिंह, सुरेश जोशी तथा ग्राम के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।