Sunday, October 25, 2026
Home Himachal जमीन के सर्कल रेट पर सुझाव एवं आपत्तियां 30 मार्च तक

जमीन के सर्कल रेट पर सुझाव एवं आपत्तियां 30 मार्च तक

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। तहसील हमीरपुर में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए जमीन के सर्कल रेट के संबंध में 30 मार्च तक आपत्तियां या सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। एसडीएम हमीरपुर डॉ. चिरंजी लाल चौहान ने बताया कि तहसील हमीरपुर के लिए सर्कल रेट की सूची तैयार करके आम लोगों के निरीक्षण हेतु उपलब्ध करवा दी गई है। एसडीएम कार्यालय हमीरपुर में किसी भी कार्यदिवस को इस सूची का अवलोकन किया जा सकता है। अगर किसी व्यक्ति को जमीन की निर्धारित दरों के संबंध में कोई आपत्ति है या वह अपना कोई सुझाव रखना चाहता है तो वह 30 मार्च तक अपनी आपत्ति या सुझाव दर्ज करवा सकता है। 30 मार्च के बाद कोई भी आपत्ति या सुझाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here