Tuesday, October 27, 2026
Home Himachal झंडा रस्म के साथ दियोटसिद्ध में चैत्र मेले का आगाज

झंडा रस्म के साथ दियोटसिद्ध में चैत्र मेले का आगाज

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। झंडा रस्म अदा करने के पश्चात बाबा बालकनाथ की नगरी दियोटसिद्ध में चैत्र मेले का आगाज हुआ। चैत्र मेला 14 मार्च से 13 अप्रैल तक चलेगा। डीसी हमीरपुर देव श्वेता बनिक एवं एसपी हमीरपुर आकृति शर्मा के दौरान झंडा रस्म अदा करने के पश्चात मेले का आगाज किया गया। बाबा की नगरी में एक माह तक चलने वाले चैत्र मेलों के दौरान देश-विदेश के लाखों श्रद्धालु पौणाहारी के दरबार में नतमस्तक होंगे। चैत्र मेलों के लिए मंदिर न्यास ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। वहीं यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुख्ता इंतजाम पुलिस विभाग ने किए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस और होमगार्ड के करीब 325 जवानों समेत बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड टीम भी मुस्तैद रहेगी।

Advertisements

सीसीटीवी कैमरे संदिग्धों पर नजर रखेंगे। उपमंडल बड़सर की ग्राम पंचायत चकमोह के धौलगिरी पर्वत पर मौजूद बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में 14 मार्च से 13 अप्रैल तक चैत्र मेले होंगे। हर साल की भांति इस वर्ष भी बाबा की नगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया है। वहीं, श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर जगह-जगह साइन बोर्ड, न्यास कर्मचारियों के साथ-साथ पुलिस की टीमों को तैनाती दी गई है। चैत्र मेलों से एक दिन पहले रविवार को 10 करोड़ की लागत से बनाया गया बहुमंजिला लंगर भवन भी शुरू हो गया है।डीएसपी बड़सर शेर सिंह का कहना है कि चैत्र मेलों के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। शरारती तत्व मेले में हुड़दंग न मचा सके, इसके लिए पुलिस जवानों के साथ-साथ बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड भी मौजूद रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here