पंजाब की तर्ज पर हिमाचल में भी महिलाओं को दी जाए बस किराये में छूट: देवीलाल

गगरेट (द स्टैलर न्यूज़)। नेहरू युवा मंडल गगरेट के अध्यक्ष देवीलाल ने वीरवार को एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का उपहार देते हुए महिलाओं के लिए बसों के किराया आधा कर दिया है उन्होंने कहा कि कैप्टन द्वारा लिया फैसला काबिले तारीफ है।

Advertisements

देवीलाल ने हिमाचल सरकार से मांग करते हुए कहा कि जिस प्रकार पंजाब और अन्य राज्यों में महिलाओं को बस किराए में छूट दी गई है। उसी तरह हिमाचल सरकार भी महिलाओं को सरकारी और प्राइवेट बसों के किराए में रियायत दे। देवीलाल ने कहा की सभी जानते हैं कि अन्य राज्यों की तुलना से हिमाचल प्रदेश की महिलाओं को बहुत कम सरकारी योजनाओं का फायदा मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार जब-जब प्रदेश-देश में सत्तासीन हुई है तब-तब महिलाओं के लिए कांग्रेस पार्टी की सरकारों ने बहुत ही कल्याणकारी योजनाओं से महिला सशक्त किया है आज उन्हीं योजनाओं की बदौलत महिलाओं का सशक्तिकरण हुआ है।

उन्होंने कहा कि अगर हिमाचल मेंभी महिलाओं के लिए बस किराए में रियायत (छूट) मिल जाएगी तो यह कदम मील का पत्थर साबित होगा। जिससे महिलाओं को घर से बाहर भी रोजगार ढूंढने और आने जाने में हो रही पैसे की बर्बादी से निजात मिल जाएगी और उसी पैसे से वह अपने परिवार का भरपेट पालन पोषण कर सकेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here