Friday, October 23, 2026
Home National सोने में भारी गिरावट, चांदी भी लुढक़ी

सोने में भारी गिरावट, चांदी भी लुढक़ी

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। सोना खरीदने की प्लानिंग करने वालों के लिए खुशखबरी है। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को फिर भारी गिरावट हुई है। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.3 प्रतिशत गिरकर 52,712 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी 0.6 प्रतिशत गिरकर 69970 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

Advertisements

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते सोने की दरें तेजी से बढ़ कर अगस्त 2022 के बाद के उच्चतम स्तर 56,200 रुपए के करीब 55,558 रुपए पर पहुंच गई थीं।
दरअसल, रूस-यूक्रेन जंग के बीच वैश्विक बाजार में बिकवाली दिख रही है। कई देशों की आर्थिक हालत खराब हो गई है। अगर वैश्विक बाजारों पर नजर डालें तो आज सोने की कीमतें कम हुई है क्योंकि रेट हाइक की उम्मीदों के चलते अमरीकी ट्रेजरी यील्ड तेजी देखने को मिली। यूक्रेन और रूस के बीच के संकट को खत्म करने के लिए दोनों के बीच वार्ता होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here