Sunday, October 25, 2026
Home National आरबीआई ने खामियां मिलने के बाद कई बैंकों पर लगाया जुर्माना

आरबीआई ने खामियां मिलने के बाद कई बैंकों पर लगाया जुर्माना

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। नियमों के अनुपालन में खामियां पाने के बाद भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एक बार फिर से कई बैंकों पर भारी जुर्माना लगाया है। इससे पहले भी आरबीआई ने तीन बैंकों पर जुर्माना ठोका था। अब जिन बैंकों पर जुर्माना लगा है वे सभी सहकारी बैंक हैं।
आरबीआई की तरफ से बताया गया कि ‘खुलासा मानकों एवं वैधानिक /अन्य प्रतिबंध यूसीबी’ के तहत निर्देशों का पालन न करने के लिए नबापल्ली सहकारी बैंक लिमिटेड (पश्चिम बंगाल) पर 4 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा बघाट शहरी सहकारी बैंक लिमिटेड (हिमाचल प्रदेश) पर 3 लाख रुपए का जुर्माना लगा है।

Advertisements

इसके अलावा आरबीआई की तरफ से मणिपुर महिला सहकारी बैंक लिमिटेड (मणिपुर), यूनाइटेड इंडिया सहकारी बैंक लिमिटेड (उत्तर प्रदेश), जिला सहकारी केंद्रीय बैंक (नरसिंहपुर), अमरावती मर्चेंट सहकारी बैंक लिमिटेड (अमरावती), फैज मर्केंटाइल सहकारी बैंक लिमिटेड (नासिक) और नवनिर्माण सहकारी बैंक लिमिटेड (अहमदाबाद) पर भी पेनाल्टी लगाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here