Wednesday, October 28, 2026
Home National यूक्रेन से लौटे स्टूडैंट्स की पढ़ाई का खर्च उठाएगी तेलंगाना सरकार

यूक्रेन से लौटे स्टूडैंट्स की पढ़ाई का खर्च उठाएगी तेलंगाना सरकार

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। तेलंगाना सरकार ने यूक्रेन से लौटे मैडीकल स्टूडैंट्स को बड़ी राहत दी है। सरकार ने घोषणा की है कि वह यूक्रेन से लौटे मैडीकल छात्रों की आगे की पढ़ाई का खर्च उठाएगी। रूस-यूक्रेन में चल रही जंग के कारण कई लोगों को यूक्रेन छोडऩा पड़ा है। इसमें भारतीय छात्र भी शामिल हैं, जो वहां रह कर मैडीकल की पढ़ाई कर रहे थे। इससे पहले एनएमसी ने भी इन छात्रों को बड़ी राहत दी थी।

Advertisements

कमीशन ने कहा था कि जिन मैडीकल स्टूडैंट्स की डिग्री पूरी हो चुकी है, उन्हें भारत में इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा। विदेश से पढक़र आने वाले छात्रों के लिए इंटर्नशिप की 7.5 प्रतिशत सीटें भी तय की गईं हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here