Friday, October 30, 2026
Home National हमीरपुर के पांचों क्षेत्रों के मतदान केंद्रों की सूची पर आपत्तियां 13...

हमीरपुर के पांचों क्षेत्रों के मतदान केंद्रों की सूची पर आपत्तियां 13 तक

The Stellar News Logo

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि जिला हमीरपुर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों 36-भोरंज, 37-सुजानपुर, 38-हमीरपुर, 39-बड़सर और 40-नादौन के मतदान केंद्रों की सूची का प्रारूप प्रकाशित कर दिया गया है। इन सूचियों की प्रतियां जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, संबंधित एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार के कार्यालयों में आम जनता के लिए निरीक्षण के लिए 13 अगस्त तक उपलब्ध रहेंगी।

Advertisements

अमरजीत सिंह ने कहा कि मतदान केंद्रों की सूची को लेकर अगर कोई व्यक्ति अपनी आपत्ति, सुझाव या प्रस्तावना दर्ज करवाना चाहता है तो वह इन्हें 13 अगस्त तक जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय या संबंधित एसडीएम एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकता है। इस तिथि के बाद कोई भी आपत्ति, सुझाव या प्रस्तावना स्वीकार नहीं की जाएगी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here