रशिया और यूक्रेन युद्ध में मानवीय हानि रोकने हेतु प्रधानमंत्री मोदी निभाएं अहम भूमिका: संजीव अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। ग्रुपबाजी को लेकर शुरु हुए रशिया और युक्रेन युद्ध में मानवती की हो रही हानि को रोकने के लिए भारत एवं अन्य मित्र देशों को आगे आना चाहिए और जल्द से जल्द युद्ध विराम करवाकर दोनों देशों के लोगों को राहत पहुंचानी चाहिए। यह विचार भारत विकास परिषद के अध्यक्ष प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा ने युद्ध में मानव जाति और पर्यावरण हानि पर चिंता व्यक्त करते हुए व्यक्त किए। इस मौके पर अरोड़ा ने कहा कि इस युद्ध में मानव जाति की ही हानि नहीं हो रही बल्कि पर्यावरण एवं पशु-पक्षीयों को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है। क्योंकि, गोलीबारी में सैनिक के रुप में किसी का बेटा, पिता, भाई एवं पति ही नहीं मारा जा रहा बल्कि आम जनता को भी त्रास्दी झेलनी पड़ रही है। इसके साथ ही पशु-पक्षीयों एवं बेजुबान जानवरों के लिए भी यह समय अनुकूल नहीं है। वे बेजुबान अपनी दुख किसे बताएं।

Advertisements

अरोड़ा ने भारत सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपील की कि वह दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध को शांत करने के लिए अग्रिम भूमिका अदा करें ताकि तबाही को रोका जा सके। उन्होंने दोनों देशों के नेताओं से भी आह्वान किया कि वह बैठकर समस्या का हल करें, क्योंकि युद्ध किसी भी समस्या का हल नहीं है। इस अवसर पर कुलवंत सिंह पसरीचा एवं कुलविंदर सिंह सचदेवा ने कहा कि दोनों देशों में चल रहे युद्ध में जो तबाही हो रही है उसे किसी भी सूरत में जायज नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों द्वारा लगाए जा रहे प्रतिबंधों का भी रशिया पर कुछ असर होता नजऱ नहीं आ रहा तथा पश्चिमी देशों को प्रतिबंध लगाने के स्थान पर रशिया के साथ बात करके समस्या का हल खोजना चाहिए। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इस युद्ध में पश्चिमी देशों ने युक्रेन एवं युक्रेन वासियों को अकेला छोड़ दिया है और खुद बाहर बैठकर तमाशा देख रहे हैं। इसलिए इस समस्या का हल जितनी जल्दी हो सके किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस समय पूरी दुनिया की आंखें भारत की तरफ हैं और उम्मीद है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस मसले के हल के लिए अहम भूमिका अदा करेंगे। इस अवसर पर सचिव राजिंदर मोदगिल, तरसेम मोदगिल, राज कुमार मलिक, नील शर्मा आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here