संत गुरुदेव सुदर्शन लाल जी महाराज के जन्म शताब्दी पर आई आप्रेशन कैंप का आगाज

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तर भारत के प्रमुख जैन संत गुरुदेव सुदर्शन लाल जी महाराज के जन्म शताब्दी पर आई आप्रेशन कैंप का भव्य आगाज जैन कालोनी में डाक्टरों की टीम ने करीब एक हजार मरीजों का चैकअप किया। जिसके उपलक्ष्य में संघ संचालक गुरुदेव नरेश मुनि जी महाराज के मार्गदर्शन में जैन युवा मंडल द्वारा प्रधान लक्की जैन के नेतृत्व में आई आप्रेशन कैंप का भव्य आयोजन किया गया।

Advertisements

इस अवसर पर सर्विस क्लब में झंडा चढ़ाने की रस्म अदा मनोहर लाल जैन मोती ज्यूलर वालों के परिवार सहित रस्म अदा की गई। इस अवसर पर इंद्रपाल जैन, नितिन कुमार जैन, मनोहर लाल जैन, पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर तथा प्रमुख सामाजिक संगठन जैन युवा मंडल के प्रधान लक्की जैन व सभी सदस्यों के अलावा भारी मात्रा में जैन परिवारों से संबंधित व्यक्ति मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here