10 विधायक बनेंगे मंत्री, होशियारपुर से ब्रह्मशंकर जिंपा का नाम भी लिस्ट में

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: सुनंदन कुमार। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद शनिवार को सुबह 11 बजे मंत्रिमंडल का गठन किया जाएगा। इस गठन के दौरान पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित पंजाब कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। बता दें कि कैबिनेट में 10 मंत्रियों को शामिल किया गया है, जिसमें होशियारपुर से 2 पूर्व कैबिनेट मंत्रियों को हराने वाले ब्रह्म शंकर जिम्पा का नाम भी शामिल है।

Advertisements

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की कैबिनेट में दिरबा से विधायक हरपाल सिंह चीमा, मलौट से विधयाक डॉ. बलजीत कौर, जंडियाला से विधायक हरभजन सिंह, मानसा से विधायक डॉ विजय सिंगला, भोआ से विधायक लाल चंद, बरनाला से विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर, अजनाला से विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल, पट्टी से विधायक लालजीत सिंह भुल्लर, होशियारपुर से विधायक ब्रह्म शंकर जिंप्पा, आनंदपुर से विधायक हरजोत सिंह बैंस शामिल होंगे।
बता दें कि 16 मार्च को आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी. पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने राज्य के एसबीएस (शहीद भगत सिंह) नगर जिले में स्थित शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में आयोजित समारोह में भगवंत मान को शपथ दिलाई थी। उसके बाद आम आदमी पार्टी ने तीन दिवसीय विधान सभा सत्र बुलाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here