अरोड़ा बरादरी के विजयी विधायकों को दी जाए मंत्रिमंडल में जगह: पिंटू/जिम्मी

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: गौरव मढिय़ा। अरोड़ा महासभा पंजाब की बैठक निजी होटल में हुई, जिसमें नई बनी ‘आप’ सरकार को शुभकामनाएं दी और साथ ही उम्मीद प्रगट की कि ‘आप’ सरकार पंजाब की बेहतरी के लिए कार्य करेगी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पंजाब प्रधान अश्वनी कुमार पिंटू व यूथ विंग के प्रधान सुखविंदर सिंह जिम्मी ने कहा कि पंजाब में अरोड़ा बरादरी के पांच विधायक चुने गए हंै पर नए मंत्रिमंडल में किसी भी अरोड़ा विधायक को जगह नहीं दी गई।

Advertisements

उन्होंने ‘आप’ के नैशनल कन्वीनर अरविंदर केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान को अपील की कि पंजाब में जो अरोड़ा बिरादरी है उसकी संख्या करीब 60 लाख के करीब है। ज्यादातर अरोड़ा बिरादरी व्यापारी वर्ग से संबंधित होने कारण पंजाब की आर्थिक स्थिति को बढ़ावा देती है। उन्होंने अरोड़ा बिरादरी के जीते हुए पांच विधायकों को शुभकामनाएं दी और उम्मीद प्रगट की कि अरोड़ा बिरादरी के पांच विधायक जहां अपने क्षेत्र में लोगों की सेवा करेंगे वहीं अरोड़ा बिरादरी की मुश्किलों के हल के लिए विशेष प्रयास करेंगे। इस मौके पर चेयरमैन धर्मपाल ग्रोवर, पंजाब अरोड़ा महासभा अनुशासनीय कमेटी के चेयरमैन अमरीक सिंह बत्तरा, पंजाब जनरल सचिव मोहन सिंह चावला, पंजाब यूथ विंग इंचार्ज संजीव नरुला, जिला प्रधान हरीश सेतिया, जनरल सचिव हर्ष अरोड़ा के अलावा अन्य शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here