नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। चीन में सोमवार को 133 पैसेंजर्स को ले जा रहा चाइना ईस्टर्न पैसेंजर जेट ग्वांगशी में क्रैश हो गया। जिस पहाड़ी पर यह विमान क्रैश हुआ है, वहां की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। उस पहाड़ी से धुआं उठता नजर आ रहा है। इस हादसे में कितने यात्री मारे गए हैं, यह जानकारी अभी सामने नहीं आई हैं।
हादसे की तस्वीरें देखकर कई यात्रियों की मौत की आशंका जाहिर की जा रही है। रिपोट्र्स के मुताबिक, यात्रियों को ले जा रहा विमान बोइंग 737 मॉडल का है। इस मॉडल के विमान पहले भी कई बार हादसे का शिकार हो चुके हैं।