क्राफ्ट्स बाजार में हरियाणा के लोक नृत्य और राजस्थान के कालबेलिया नृत्य ने लोगों को झूमने पर किया मजबूर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय संस्कृति को दर्शाता क्राफ्ट्स बाजार जो होशियारपुर के लाजवंती आउटडोर स्टेडियम में चल रहा है के दूसरे दिन आज हरियाणा के लोक नृत्य और राजस्थान के कालबेलिया नृत्य ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(शहरी विकास) हिमांशु जैन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) संदीप सिंह व एस.डी.एम. शिवराज सिंह बल भी विशेष तौर पर मौजूद थे। इस मौके पर हिमांशु जैन ने कहा कि क्राफ्ट्स बाजार को लेकर जनता में भारी उत्साह है। दूर-दूर से लोग क्राफ्ट बाजार को देखने के लिए उमड़ रहे हैं। क्योंकि क्राफ्ट बाजार हैंडीक्राफ्ट जैसी लुप्त हो रही कलाओं को उजागर कर रहा है। उन्होंने कहा कि क्राफ्ट बाजार में देश के दूसरे राज्यों के भी कलाकार व कारीगर पहुंचे हैं जो अपने हाथों से बनाई वस्तुओं के साथ राज्यों की संस्कृति का प्रतीक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर रहे हैं।

Advertisements

स्टॉलों पर लगी भीड़ इस बात का प्रतीक है कि लोग दूसरे राज्यों में बनी चीजों के प्रति आकर्षित हो रहे हैं। यही देश की संस्कृति को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि 24 मार्च को सांय 7 बजे प्रसिद्ध पंजाबी गायब सतिंदर सरताज व 27 मार्च को सांय 7 बजे स्टैंडअप कामेडियन मनप्रीत सिंह दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। सतिंदर सरताज के कार्यक्रम की टिकटें नगर निगम, लाजवंती स्टेडियम, जि़ला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स तथा सर्विसेज क्लब से मिल सकेगी। इस मौके पर जिला विकास फैलो आदित्य मदान,चंद्र प्रकाश,मलकीत सिंह, संदीप कुमार सूद,उपेंद्र सिंह अंकुर शर्मा सुखदेव सिंह नीलम शर्मा सोम सहोता के अलावा अलग-अलग विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here