देश के सपनों का प्रतिनिधि है भाजपा कार्यकर्ता: नरेंद्र मोदी

होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में जिला कार्यलय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में पार्टी झंडा फ़हराने की रस्म अदा की गई। इसके बाद भारत माता प दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र समक्ष पुष्प अर्पण किए। इसके बाद दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से देश के करोड़ो कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए 42वें स्थापना दिवस की पावन बेला पर सभी को शुभकामनाएं दी।

Advertisements

उन्होंने कहा कि पार्टी का स्थापना दिवस का आज तीन कारणों से और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया है। पहला कारण कि हम आज़ादी के 75वर्ष का अमृत महोत्सव मनाया रहे है। जोकि हम देशवासियों के लिए प्रेरणा का बड़ा अवसर है। दूसरा तेज़ी से बदलती वैश्विक परिस्थितियों से भारत के लिए नई सम्भावनाए बन रही है। तीसरा यह भी अहम है कि भाजपा ने हाल ही में 4 राज्यों में डबल इंजन की सरकारें सत्ता में वापिस आई है। तीन दशक बाद किसी पार्टी की राज्यसभा के 100 सदस्यों की संख्या पहुँचीं है। मोदी ने कहा कि भाजपा अपितु प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व निरन्तर बढ़ रहा है।

मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भर, वोकल को लोकल, सामाजिक समरसता जैसे संकल्पों को साथ लेकर पार्टी की स्थापना हुई थी। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को इन संकल्पों के साथ निरन्तर जुड़े रहना है, जूझना है और देश के लिए अपना सबकुछ खपा देना है। मोदी के वर्चुअल सम्बोधन से पहले पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय सूद आदि ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर जिला महामंत्री मीनू सेठी, कुलवंत कौर, हेमलता विग, सुनीता, सुरिंदर कौर, संतोष वशिष्ट, उमेश जैन, विजय अग्रवाल, जिन्दू सैनी, एडवोकेट मुनीश रल्हन, एडवोकेट डीएस बागी, ओंकार नाथ, योगेश शर्मा, विपुल वालिया, बबलू पूरी, कमल वर्मा, पाल सिंह, शरद सूद, चंदमोहन आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here